UPSC Scorecard 2021: श्रुति शर्मा को मिले इतने अंक
सिविल सेवा परीक्षा, 2021 में टॉप करने वाली श्रुति शर्मा को 54.56 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1,105 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा में 932 और साक्षात्कार में 173 अंक प्राप्त हुए हैं। नीचे टेबल में हमने टॉप-5 टॉपर्स के अंकों को बताया है।
UPSC Scorecard 2021: कैसे होता है अंकों का निर्धारण?
संघ लोक सेवा की ओर से अंतिम परिणाम का निर्धारण मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाता है। परीक्षा कुल 2,025 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा 1,750 अंकों के लिए होती है तो वहीं साक्षात्कार का आयोजन 275 अंकों के लिए किया जाता है। बता दें प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों के लिए होती है लेकिन यह सिर्फ क्वालिफाइंग होती है।
UPSC Scorecard 2021: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें कि संघ लोक सेवा हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा 2021 के लिए कुल 749 रिक्तियां जारी की थी। इनमें 180 पद आईएएस, 37 पद आईएफएस, 200 पद आईपीएस और अन्य पद केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों नें समूह ए और बी के पदों के लिए हैं।