फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: जामिया मिल्लिया की आरसीए ने फिर दिखाया दम, 32 छात्र सिविल सेवा के लिए चयनित

Wed, 23 Apr 2025 10:05 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC: यूपीएससी 2024 के नतीजों में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बार आरसीए से परीक्षा में शामिल हुए 78 छात्रों में से 32 का चयन सिविल सेवा में हुआ है।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Result 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) में पढ़ने वाले ने छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा में एक बार फिर से कमाल कर दिया है। मंगलवार को जारी यूपीएससी के नतीजों में आरसीए से परीक्षा में बैठे 78 में से 32 छात्र सिविल सेवा के लिए चयनित हुए है।

विज्ञापन


विशेष बात यह है कि इनमें से 12 महिलाएं हैं। आरसीए में नि:शुल्क यूपीएससी की तैयारी करवाई जाती है। फ्री कोचिंग का लाभ केवल अल्पसंख्यक, एससी-एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को मिलता है। 32 चयनित उम्मीदवारों में से आरसीए से अल्फ्रेड थॉमस ने अखिल भारतीय 33वीं रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें: पिता के सहयोग से मिली सफलता, महिलाओं के लिए कायम की मिसाल; यूपीएससी टॉपर हर्षिता गोयल के संघर्ष की कहानी
विज्ञापन


वहीं, इरम चौधरी ने 40वीं रैंक हासिल की है और रूचिका झा को 51वीं रैंक प्राप्त की है। उम्मीदवारों के इस शानदार प्रदर्शन पर जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा आरसीए ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

हमारी महिला उम्मीदवारों ने असाधारण प्रदर्शन किया है और वे न केवल आरसीए के भावी उम्मीदवारों के लिए अपितु जामिया में विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाली सभी लड़कियों के लिए रोल मॉडल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें