फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Marks: यूपीएससी ने जारी किए सीएसई के मार्क्स, IAS बनने के लिए कितने अंक चाहिए? देखें पूरी कट-ऑफ

Tue, 10 Mar 2026 02:54 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने IAS समेत अन्य सेवाओं के लिए अंतिम कट-ऑफ भी घोषित की है, जिससे अभ्यर्थी जान सकते हैं कि चयन के लिए कितने अंक जरूरी रहे।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Marks Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के लिए अंतिम कट-ऑफ भी घोषित की गई है। इस कट-ऑफ के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए किया गया है। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक और कट-ऑफ की जानकारी देख सकते हैं।

958 उम्मीदवारों का हुआ चयन

सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल हुए कुल 958 उम्मीदवारों में से 317 सामान्य वर्ग, 104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 306 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 73 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम में अगस्त में आयोजित लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की गई है।

विज्ञापन

 
परीक्षा चरण सामान्य (General) ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी एसटी
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 92.66 89.34 92.00 84.00 82.66
मुख्य परीक्षा (Mains) 739 706 717 700 694
अंतिम कट-ऑफ (Final) 963 926 931 905 902

अनुज अग्निहोत्री को मिले कितने अंक?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें कुल 1071 अंक मिले। मेन्स परीक्षा में उन्होंने 1750 में से 867 अंक प्राप्त किए। इसके बाद इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) में 275 में से 204 अंक मिले। मेंस और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर वे पूरे देश में नंबर-1 बने।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) की कट-ऑफ केवल GS पेपर-1 के अंकों के आधार पर तय की जाती है। वहीं दूसरा पेपर CSAT सिर्फ क्वालिफाइंग होता है। इसमें उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें