फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS 2019: जारी हुआ DAF, जान लें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

Tue, 27 Aug 2019 03:05 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस यानी सीएमएस के लिए डिटेल्स एप्लीकेशन फॉर्म यानी डीएएफ जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में बैठे और उसमें सफल भी हुए वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना देरी के अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2019 निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


फॉर्म के लिए उम्मीदवार को निम्न डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत-
1- आयु के सर्टिफिकेट की और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन के सर्टिफिकेट की स्कैन की गई कॉपी
2. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्लूएस और फिजिकली हैंडिकैंप उम्मीदवारों को संबंधित सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी।

डॉक्यूमेंट्स से संबंधित जानकारी के लिए नोटिस देखें।
  • उम्मीदवार का चयन कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा-2019 के आधार पर होगा।
  • परीक्षा दो भागों में होगी। बता दें कि कुल 600 अंकों की होगी।
  • पहले भाग में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा और दूसरे भाग में पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।
  • दो पेपर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में होंगे।
  • सफल होने वाले अभ्यर्थियों का पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाएगा।
  • यह कुल 100 अंकों के लिए होगा।
ये भी पढ़ें- SBI फिर दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें