फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS Mains 2021: यूपीएससी आईएफएस विस्तृत आवेदन फॉर्म-2 जारी, साक्षात्कार के लिए 28 तक कर सकेंगे पंजीकरण

Wed, 20 Apr 2022 11:01 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के साक्षात्कार के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-2 (DAF-II)  जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। उम्मीदवार 28 अप्रैल को शाम 6.00 बजे तक upsc.gov.in पर जाकर डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UPSC CDS-1 2021 Marks - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-2 (DAF-II) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई कर चुके हैं और जिन्हें पीटी यानी साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। उम्मीदवार 28 अप्रैल को शाम 6.00 बजे तक upsc.gov.in पर जाकर डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा को 27 फरवरी से 06 मार्च तक आयोजित किया गया था। मुख्य परीक्षा दो पालियों- सुबह 09 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवारों को अब भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक विस्तृत अधिसूचना जारी कर कहा है कि इन उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे। सभी पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 पर पहुचंना होगा। पात्र उम्मीदवारों साक्षात्कार के लिए तारीख और समय की सूचना नियत समय पर अलग से दी जाएगी। 
 

उम्मीदवार को परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के प्रारंभ होने से पहले ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र-2 (DAF-II) में क्षेत्रों/ कैडर की प्राथमिकताओं के क्रम को अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। आवेदकों को उच्च शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों, सेवा अनुभव और अन्य के लिए दस्तावेज / प्रमाण- पत्र अपलोड करने की भी आवश्यकता होती है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 

 
विज्ञापन

UPSC IFS Main DAF-II भरने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in या upsconline.in पर जाएं।
  2. यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए डीएएफ पर जाएं और आईएफएस मुख्य डीएएफ II लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. DAF-II भरने के साथ आगे बढ़ें और सबमिट करें।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें