फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने जारी की कई पदों पर भर्ती अधिसूचना, इस तारीख से करें आवेदन

Fri, 07 Apr 2023 06:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक और कई अन्य पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC JE Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक और कई अन्य पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आठ अप्रैल 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 146 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

यूपीएससी रिक्ति विवरण

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 20
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 58
  • लोक अभियोजक : 48
  • सहायक निदेशक (विनियम और सूचना): 16
  • अनुसंधान अधिकारी (योग): 1
  • अनुसंधान अधिकारी (प्राकृतिक चिकित्सा): 1
  • सहायक निदेशक (फॉरेंसिक ऑडिट): 1
  • असिस्टेंट आर्किटेक्ट: 1

आवेन शुल्क

संघ लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। किसी भी समुदाय के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

  • "वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)" लिंक पर क्लिक करें और एक रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं।

  • पद के लिए आवेदन करें, विवरण भरें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें