कौन कर सकता है आवेदन?
सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ प्रमुख पदों की योग्यता इस प्रकार है।
| पद |
योग्यता |
| ड्रग इंस्पेक्टर |
फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता के साथ मेडिसिन में डिग्री |
| कंपनी प्रॉसिक्यूटर |
एलएलबी (कानून की डिग्री) |
| लीगल ऑफिसर |
एलएलबी |
| एरोनॉटिकल ऑफिसर |
एरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक |
| असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) |
सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक |
| स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर |
एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी |
आयु सीमा
पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।
| पद |
अधिकतम आयु |
| संयुक्त निदेशक |
40 वर्ष |
| मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर |
35 वर्ष |
| एरोनॉटिकल ऑफिसर |
35 वर्ष |
| लीगल ऑफिसर |
35 वर्ष |
| कंपनी प्रॉसिक्यूटर |
35 वर्ष |
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग छूट का प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया
पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। आयोग के अनुसार चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- भर्ती परीक्षा या संयुक्त भर्ती परीक्षा (जहां लागू हो)
- साक्षात्कार (इंटरव्यू)
कुछ पदों पर केवल इंटरव्यू के आधार पर भी चयन किया जा सकता है, जबकि कुछ पदों के लिए भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू दोनों होंगे।
कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।
| वेतन स्तर |
प्रमुख पद |
| लेवल-11 |
संयुक्त निदेशक |
| लेवल-11 + एनपीए |
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर |
| लेवल-10 + एनपीए |
मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर |
| लेवल-10 |
एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर आदि |
| लेवल-7 |
कंपनी प्रॉसिक्यूटर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर आदि |
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलाव, महिलाओ समेत अन्य सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।