फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी भर्ती 2026: विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें?

Fri, 11 Sep 2026 11:14 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग ने 212 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 2 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी भर्ती 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2026 में 212 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर, सहायक संपादक समेत कई पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी और 2 अक्तूबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदवार योग्यता और रिक्तियां

पद उम्र सीमा शैक्षणिक योग्यता अनुभव वेतन
विशेषज्ञ श्रेणी-III सहायक प्रोफेसर (शरीर रचना विज्ञान) सामान्य: 40 वर्ष, एससी: 45 वर्ष शरीर रचना विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। कुछ मामलों में MSc के साथ MBBS/PhD/DSc भी मान्य पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद संबंधित विषय में कम से कम 3 साल का शिक्षण अनुभव लेवल-11 + NPA
विशेषज्ञ श्रेणी-III सहायक प्रोफेसर (सामान्य चिकित्सा) सामान्य: 40 वर्ष, ओबीसी: 43 वर्ष, एससी/एसटी: 45 वर्ष MBBS के साथ मेडिसिन/जनरल मेडिसिन में MD/DNB पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद संबंधित विषय में कम से कम 3 साल का शिक्षण अनुभव लेवल-11 + NPA
सहायक संपादक (भारतीय खान ब्यूरो) सामान्य: 30 वर्ष, कुछ आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट पत्रकारिता/जनसंचार में ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता/जनसंचार में 1 साल का डिप्लोमा संपादन और प्रकाशन के काम में कम से कम 3 साल का अनुभव लेवल-7
विशेषज्ञ ग्रेड-II (एनेस्थेसियोलॉजी) नियमानुसार, आरक्षित वर्गों को छूट MBBS के साथ एनेस्थेसियोलॉजी में MD/MS/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता PG डिग्री के बाद 3 साल या डिप्लोमा के बाद 5 साल का अनुभव लेवल-11 + NPA
विशेषज्ञ ग्रेड-II (बाल रोग) नियमानुसार, आरक्षित वर्गों को छूट मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री के साथ बाल रोग में MD या डिप्लोमा PG डिग्री के बाद 3 साल या डिप्लोमा के बाद 5 साल का अनुभव लेवल-11 + NPA
सहायक लोक अभियोजक (दिल्ली) सामान्य/EWS: 35 वर्ष, OBC: 38 वर्ष, एससी/एसटी: 40 वर्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून की डिग्री बार में कम से कम 3 साल का अनुभव लेवल-10
लोक विधि अधिकारी/जिला मुकदमेबाजी अधिकारी/विधि अधिकारी (लद्दाख) सामान्य: नियमानुसार, ST: 40 वर्ष तक कानून में ग्रेजुएशन और बार में कम से कम 2 साल का वास्तविक अनुभव 2 साल का बार प्रैक्टिस अनुभव जरूरी लेवल-8

विज्ञापन

यूपीएससी भर्ती 2026: कैसे होगा चयन?

  • इस भर्ती में चयन मुख्य रूप से साक्षात्कार के आधार पर होगा।
  • केवल जरूरी योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना तय नहीं है।
  • अगर आवेदन ज्यादा आते हैं, तो UPSC वांछनीय योग्यता, ज्यादा शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अधिक अनुभव या भर्ती परीक्षा (RT) के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकता है।
  • साक्षात्कार में न्यूनतम अंक तय हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 अंक, OBC के लिए 45 अंक और SC/ST/PH वर्ग के लिए 40 अंक जरूरी हैं।
  • अगर साक्षात्कार से पहले भर्ती परीक्षा (RT) होती है, तो उम्मीदवार को RT और साक्षात्कार दोनों में न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे।
  • भर्ती परीक्षा आमतौर पर अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता समेत निर्धारित शहरों में होगी।
  • लद्दाख के पदों के लिए परीक्षा लेह, कारगिल, श्रीनगर और दिल्ली में हो सकती है।
  • UPSC के कहने पर चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज और प्रमाणपत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी।
  • साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का मतलब नौकरी पक्की होना नहीं है। अंतिम चयन के बाद सरकार नियुक्ति आदेश जारी करेगी।

इतना लगेगा शुल्क

यूपीएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 25 है। शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें