पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास B.Sc, B.Tech/B.E, LLB, BVSc, M.Sc, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, या MS/MD जैसी डिग्रियां होना आवश्यक है। हर पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मापदंड अलग-अलग हैं, जिन्हें जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
आयु सीमा
यूपीएससी भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, यह आयु सीमा पदों के अनुसार भिन्न हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित आयुसीमा की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य करें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन 75:25 के अनुपात में किया जाएगा, जिसमें 75 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा को और 25 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की समग्र योग्यता और पात्रता का न्यायसंगत मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा।