पात्रता मानदंड
यूपीएससी असिस्टेंट प्रोग्रामर के इन पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय कॉलेज और संस्थान से मास्टर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन/कंप्यूटर साइंस/माटर्स ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्टूयर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) महिला/पीएच अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
कैसे होगा चयन?
सीबीआई के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोग्रामर इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार, रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT), दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।