फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली कई विभागों में भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें डिटेल

Sat, 13 Jun 2026 02:10 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 538 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के ORA पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती नागरिक रक्षा, कृषि, फोरेंसिक विज्ञान, कानून, शिक्षा और अन्य कई विभागों में की जाएगी।

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

पद आयु सीमा योग्यता अनुभव
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर 30 वर्ष PG (माइक्रोबायोलॉजी/बॉटनी/एग्रीकल्चर) नहीं
रीजनल डायरेक्टर 50 वर्ष PG (माइक्रोबायोलॉजी/बॉटनी/एग्रीकल्चर) 10 वर्ष
ऑपरेशन ऑफिसर (DGCA) 35 वर्ष BE/B.Tech/MSc 1-3 वर्ष
एयर सेफ्टी ऑफिसर 35 वर्ष एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग डिग्री नहीं
प्रोफेसर (शुगर इंजीनियरिंग) 50 वर्ष BE/B.Tech + विशेष योग्यता 10 वर्ष
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) 30 वर्ष सिविल इंजीनियरिंग डिग्री 2 वर्ष
एसोसिएट प्रोफेसर (CME) 45-50 वर्ष एमटेक + पीएचडी 5 वर्ष
असिस्टेंट प्रोफेसर (इंजीनियरिंग) 35-38 वर्ष बीई/बीटेक + एमटेक नहीं
असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञान) 35 वर्ष पीजी + नेट नहीं
प्रोफेसर (सिविल) 50 वर्ष एमटेक + पीएचडी 10 वर्ष
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (नेवी) 30 वर्ष एमएससी/बीई/बीटेक 2 वर्ष
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर 35 वर्ष बीई/बीटेक 3 वर्ष
सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट 30 वर्ष बीई/बीटेक/एमएससी 1 वर्ष
बॉटनिस्ट 30 वर्ष PG (बॉटनी) 3 वर्ष
साइंटिस्ट 'B' (ZSI) 35 वर्ष PG (जूलॉजी) 3 वर्ष
असिस्टेंट लीगल एडवाइजर 40 वर्ष LLB/LLM 1-3 वर्ष
साइंटिस्ट 'B' (CFSL) 35 वर्ष एमएससी/बीई/बी.टेक 3 वर्ष
असिस्टेंट डायरेक्टर (IT) 35 वर्ष एमसीए/एमएससी/बीई/बी.टेक 3 वर्ष
रिसर्च ऑफिसर (मैप) 35 वर्ष MSc (भूगोल/GIS) 3 वर्ष
DCIO (IB) 35 वर्ष बीई/बी.टेक/एमएससी नहीं
डिप्टी डायरेक्टर 40 वर्ष बीई/बी.टेक 5 वर्ष
असिस्टेंट डायरेक्टर (Economic) 30 वर्ष एमए अर्थशास्त्र 2 वर्ष
केमिस्ट 35 वर्ष एमएससी केमिस्ट्री 3 वर्ष
असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट 30 वर्ष एमएससी भूविज्ञान 2 वर्ष
मिनरल्स ऑफिसर 30 वर्ष MSc/BE माइनिंग 2 वर्ष
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (CBI) 30 वर्ष LLB नहीं
प्रिंसिपल (स्कूल) 50 वर्ष  मास्टर डिग्री + B.Ed 10 वर्ष
लेक्चरर (लद्दाख) 40 वर्ष पीजी/बीई/बीटेक नहीं
साइंटिफिक ऑफिसर/प्रोग्रामर 40 वर्ष एमसीए/एमएससी/बीई/बीटेक 2 वर्ष
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 35-40 वर्ष ग्रेजुएशन नहीं
प्राइवेट सेक्रेटरी 35-40 वर्ष ग्रेजुएशन + स्टेनो नहीं
कंसल्टेंट ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट 50 वर्ष एमबीबीएस + पीजी/डिप्लोमा 3-5 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा की शर्तें

इन पदों के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) उम्मीदवारों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी। 

वहीं, जिन पदों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है, उन पर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 56 वर्ष तक होगी। जरूरत पड़ने पर UPSC योग्य उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों में भी छूट दे सकती है।

UPSC Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSC के ORA पोर्टल पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन करें।
  • विज्ञापन संख्या 06/2026 चुनकर अपनी पसंद के पद का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी रसीद और पंजीकरण संख्या भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें