संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा 2021 को स्थगित करने का फैसला किया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 5 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली ई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
14 सितंबर को होगी आयोजित
जारी अधिसूचना के अनुसार अब यूपीएससी एनडीए/ एमए II परीक्षा 2021 पहले से निर्धारित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2021 के साथ 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
यह परीक्षा देशभर के 75 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है, वे यदि चाहें तो अपना केंद्र बदल सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास उपलब्ध 75 केंद्रों में से केंद्र चुनने का विकल्प होगा।
29 जून तक जारी है आवेदन की प्रक्रिया
बता दें कि यूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 जून, 2021 तक जारी रहेगी। पिछले नोटिस के अनुसार आवेदन वापस लेने के लिए आवेदन विंडो 6 जुलाई को खुलेगी और 12 जुलाई, 2021 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 और नौसेना अकादमी में 30 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी
इस विस्तृत अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा
इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर परीक्षा स्थगित होने के संबंध में यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं
।