UPSC NDA Admit Card 2025: 13 अप्रैल को होगी परीक्षा
यूपीएससी एनडीए, एनए-1 परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
UPSC CDS Admit Card 2025: यूपीएससी सीडीएस का प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध
इससे पहले यूपीएससी ने आज ही सीडीएस-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया था। जिन भी उम्मीदवारों ने सीडीएस-1 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे भी यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीडीएस और एनडीएन की परीक्षा एक दिन, यानी 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सीडीएस का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका
यहां जान सकते हैं।
UPSC NDA Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी करने के लिए लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
- अब यहां यूपीएससी एनडीए प्रवेश पत्र वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चेकबॉक्स पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- मांगे गए विवरण दर्ज करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।