फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने NDA परीक्षा के परिणाम किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 13 Dec 2019 04:03 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPSC
विज्ञापन

UPSC NDA Result 2019 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा NDA-2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उनके परिणाम आयाेग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपडेट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यूपीएससी ने लिखित परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर, 2019 किया गया था। परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को एसएसबी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना स्कंधों के 144वें कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनएसी) के 106वें पाठ्यक्रम में प्रवेश को मौका दिया जाएगा। आवेदक नीचे दिए गए नियमों का पालन कर अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA II फाइनल रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक?

चरण 1 : यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी एनडीए -II परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
चरण 4 : परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPSC NDA II फाइनल रिजल्ट 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें :  LIVE Updates Sarkari Naukri: कई सरकारी विभागों में होगी आज नौकरी की भरमार 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें