संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION) NDA II 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में आयोग ने परीक्षाओं की तिथियों के लिए एक कैलेंडर जारी किया है। जिसके मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 10 जून, 2020 से शुरू होगी, और 30 जून, 2020 को समाप्त होगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर, 2020 को आयोजित की जाएगी।
मुख्य जानकारी -
- गौरतलब है कि इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दिया गया था।
- बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं।
- यूपीएससी द्वारा जारी किए गए नए कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्तूबर, 2020 को आयेजित होगी। जबकि मेंस परीक्षा 8 जनवरी, 2021 को आयोजित होगी।
- यह परीक्षा 2,500 केंद्रों पर आयोजित होती है और इसके आयोजन के लिए लगभग 1.6 लाख अधिकारी जुटते हैं।
- इस वक्त देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख को फिर से आगे बढ़ाया गया है।
यूपीएससी का कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें...
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाउट पर जाने के लिए यहां
क्लिक करें...