इसके अलावा, इन्हें बेहतरीन सैलरी और कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं। आइए जानते हैं कि इन परीक्षाओं को पास करने के बाद कौन-कौन सी पोस्ट मिलती हैं, कितनी सैलरी मिलती है, और किन सुविधाओं का लाभ मिलता है।
एनडीए और सीडीएस पास करने पर कौन-सी पोस्ट मिलती है?
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट और भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता है। वहीं, संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को उनकी ट्रेनिंग अकादमी (IMA, INA, AFA या OTA) के आधार पर सीधे अधिकारी पदों पर नियुक्त किया जाता है।
सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं
एनडीए और सीडीएस से चुने गए अधिकारियों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक की शुरुआती सैलरी मिलती है, जो अनुभव और पदोन्नति के साथ बढ़ती जाती है। इसके अलावा, सैन्य सेवा वेतन (MSP) 15,500 प्रति माह दिया जाता है, जो सभी अधिकारियों (लेफ्टिनेंट, सब-लेफ्टिनेंट, फ्लाइंग ऑफिसर) को उनकी मूल सैलरी के अतिरिक्त प्रदान किया जाता है।