UPSC NDA Eligibility: यूपीएससी एनडीए पात्रता और आवेदन शुल्क
एनडीए परीक्षा के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2007 से 1 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और JCOs, NCOs व OR के वार्ड्स को शुल्क से छूट दी गई है।
UPSC CDS Eligibility: यूपीएससी सीडीएस पात्रता और आवेदन शुल्क
- इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूरी है।
- इंडियन नेवल अकादमी (INA) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री जरूरी।
- एयरफोर्स अकादमी (AFA) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री साथ ही 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित विषय होना अनिवार्य या फिर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) की डिग्री अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया
एनडीए और सीडीएस दोनों परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया समान होती है। पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
UPSC NDA और CDS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- One Time Registration (OTR) पूरा करें या लॉग इन करें।
- NDA & NA (I) 2026 या CDS (I) 2026 चुनें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।
- 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे से पहले फॉर्म सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।