संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) - 2 परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड / हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सीधी लिंक इस खबर में आगे भी दी जा रही है।
कब होगी परीक्षा?
यह परीक्षा एनडीए के 144वें कोर्स और एनए के कोर्स 106 के लिए आयोजित की जा रही है। इन भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा 17 नवंबर 2019 को ली जाएगी।