फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 1 Result 2025: यूपीएससी एनडीए और एनए-1 के रिजल्ट का इंतजार, जानें कैसे होगा चयन; देखें पूरा प्रोसेस

Mon, 28 Apr 2025 04:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA 1 Result: यूपीएससी एनडीए और एनए-1 परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद चयन प्रक्रिया में एसएसबी साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें। 
विज्ञापन
UPSC NDA 1 Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA 1 Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एनडीए और एनए-1 परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसका उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। इस परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंचेगी, जिसमें एसएसबी साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। आइए जानते हैं एनडीए एनए-1 भर्ती का पूरा चयन प्रोसेस किस तरह पूरा होता है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) 1 परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया गया। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित हुई। गणित और सामान्य योग्यता परीक्षण, जिनमें प्रत्येक सत्र 2 घंटे 30 मिनट तक चला। एनडीए एनए 1 परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक चली थी। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर देख सकेंगे।

विज्ञापन

1. लिखित परीक्षा

यूपीएससी एनडीए और एनए भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा है। इसमें दो पेपर होते हैं। गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षण (600 अंक)। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होते हैं और हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहते हैं। परीक्षा का कुल अंक 900 होता है और प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करने आवश्यक होते हैं, जिसके बाद उन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

2. एसएसबी साक्षात्कार और परीक्षण

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जो कुल 900 अंकों का होता है। एसएसबी प्रक्रिया दो चरणों में विभाजित होती है। पहले चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। इसमें ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट (PPDT) शामिल हैं, जो उम्मीदवार इस चरण को सफलतापूर्वक पार करते हैं, वे दूसरे चरण में भाग लेते हैं।

दूसरे चरण में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह परीक्षण (GTO Tasks), व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंतिम सम्मेलन (Conference) लिया जाता है, जहां उम्मीदवारों के नेतृत्व, निर्णय क्षमता, सोचने की शैली और समग्र व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है।

3. मेडिकल परीक्षा और अंतिम चयन

एसएसबी साक्षात्कार के बाद, योग्य उम्मीदवारों का विस्तृत चिकित्सा परीक्षण किया जाता है, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य, दृष्टि क्षमता, वजन और ऊंचाई जैसे मानकों की जांच होती है, जो उम्मीदवार मेडिकल परीक्षण में फिट पाए जाते हैं। उनके लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

उच्च मेरिट वालों को भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना के तहत एनडीए अथवा नौसेना अकादमी में प्रवेश दिया जाता है। पूरी चयन प्रक्रिया उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व कौशल और शारीरिक फिटनेस का समग्र परीक्षण करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें