कब जारी होगा इंटरव्यू का शेड्यूल?
आयोग ने अभी तक पर्सनैलिटी टेस्ट (व्यक्तित्व परीक्षण) की तारीखों का एलान नहीं किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इंटरव्यू का शेड्यूल समय आने पर यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। पर्सनैलिटी टेस्ट, नई दिल्ली - 110069 में शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
यूपीएससी ने यह भी बताया है कि इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बारे में उनके रजिस्टर्ड ईमेल पते के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इंटरव्यू का शेड्यूल जारी होने के बाद ई-समन लेटर (e-Summon Letters) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने ई-समन लेटर ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे।