फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Mains Exam 2021: तय शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार से आयोजित होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021, सूचना जारी

Wed, 05 Jan 2022 06:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Mains Exam 2021: यूपीएससी ने बताया कि देशभर में जारी कोरोना संक्रमण की समीक्षा करने के बाद आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन अपने तय शेड्यूल के मुताबिक कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
UPSC Mains Exam 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Mains Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को यह साफ कर दिया है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 अपने तय शेड्यूल के हिसाब से आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा शुक्रवार 7 जनवरी 2022 से आयोजित की जानी हैं। दरअसल, देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी बढ़ोतरी को देखते हुए परीक्षार्थी परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि परीक्षार्थियों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को परिवहन में कोई भी समस्या न आए। आयोग ने राज्यों से कहा है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियो के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र को ही परिवहन पास के रूप में प्रयोग किया जाए। 

UPSC Mains Exam 2021: इन तारीखों पर होगी परीक्षा
यूपीएससी ने बताया कि देशभर में जारी कोरोना संक्रमण की समीक्षा करने के बाद आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन अपने तय शेड्यूल के मुताबिक कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा का आयोजन 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को किया जाएगा। सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों का आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन होता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े-  PSSSB Clerk Answer Key: पीएसएसएसबी ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें    
विज्ञापन


फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती की पीईटी परीक्षा टली, कोरोना महामारी के कारण फैसला    
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को टाल दिया है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जनवरी 2022 से लेकर 12 जनवरी 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस परीक्षा को टाल दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें