UPSC LDCE Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त अनुभाग अधिकारी (ग्रेड-B) लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) का ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को 12 जनवरी 2025 से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। यह परीक्षा 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
जानें क्यों आयोजित होती है ये परीक्षा
यह यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एक विशेष भर्ती परीक्षा है। इसका उद्देश्य सरकारी विभागों और संगठनों में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति देकर सेक्शन ऑफिसर (Grade-B) पद पर नियुक्त करना है। यह परीक्षा केवल संबंधित विभागों के कर्मचारियों के लिए आयोजित होती है, जिनके पास न्यूनतम सेवा अनुभव और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होती है। परीक्षा में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। परीक्षा का सिलेबस सरकारी नीतियों, कार्यालय प्रक्रियाओं और विभागीय नियमों पर आधारित होता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना चाहिए और केवल पारदर्शी पानी की बोतल जैसी अनुमत वस्तुएं ही साथ ले जानी चाहिए।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में ‘Combined Section Officer (Grade-B) LDCE, 2024 - e-admit card’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।