फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS Topper Kanika Anabh: कौन हैं कनिका अनभ, जिन्होंने यूपीएससी आईएफएस में किया टॉप? देखें टॉपर्स लिस्ट

Tue, 20 May 2025 11:16 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Kanika Anabh: यूपीएससी आईएफएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रांची की कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है।
विज्ञापन
यूपीएससी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Who is IFS 2024 Topper Kanika Anabh: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (IFS) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कनिका अनभ ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है। उनका नाम अब देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शुमार हो गया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम अपलोड किया गया है, जिसमें कुल 143 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

कौन हैं UPSC IFS 2024 टॉपर कनिका अनभ?

कनिका अनभ झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा JVM श्यामली स्कूल से प्राप्त की है। कनिका के पिता अभय कुमार सिन्हा प्रींसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (खूंटी) से सेवानिवृत्त हैं। मां अनिता सिन्हा होममेकर हैं। इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

इस तारीख पर हुई थी परीक्षा 

आईएफएस प्रीलिम्स एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों ने मेंस परीक्षा दी थी, जो 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक आयोजित हुई थी। इसके बाद मेंस में पास हुए कैंडिडेट्स का इंटरव्यू 21 अप्रैल से 2 मई 2025 के बीच हुआ। आयोग ने इंटरव्यू के लिए कुल 370 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया था। चयनित अभ्यर्थियों में से 40 सामान्य वर्ग, 50 ओबीसी, 23 अनुसूचित जाति (SC), 11 अनुसूचित जनजाति (ST) और 19 ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। यह परिणाम मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC IFS 2024: टॉप 10 टॉपर्स लिस्ट

  • कनिका अनभ
  • खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार
  • अनुभव सिंह
  • जैन सिद्धार्थ पारसमल
  • मंजूनाथ शिवप्पा निदोनी
  • संस्कार विजय
  • मयंक पुरोहित
  • सनीश कुमार सिंह
  • अंजलि सोंधिया
  • सत्य प्रकाश

UPSC IFS 2024 Final Result: ऐसे करें चेक

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IFS Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF खुलेगा जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।
  • PDF डाउनलोड कर उसमें से अपना नाम/रोल नंबर खोजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें