फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS 2024 Result: यूपीएससी आईएफएस का फाइनल रिजल्ट जारी, कनिका अनभ ने किया टॉप; देखें पीडीएफ में अपना नाम

Tue, 20 May 2025 11:06 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IFS 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब जारी की गई पीडीएफ सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC IFS 2024 Final Result - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IFS 2024 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच संपन्न हुई, जबकि व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

 
भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम के अनुसार कुल 143 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग से 40 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें 2 उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-2 और 2 उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-3 में शामिल हैं। यह दिखाता है कि आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी अवसर प्रदान करते हुए समावेशी चयन प्रक्रिया अपनाई है।

ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से कुल 19 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 50 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें से 1 उम्मीदवार दिव्यांग श्रेणी-2 के अंतर्गत आता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) से 23 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 11 उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में जगह मिली है। कुल मिलाकर, 143 चयनित उम्मीदवारों में 3 दिव्यांग श्रेणी-2 और 2 दिव्यांग श्रेणी-3 के अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, रैंक और श्रेणी के अनुसार सेवा आवंटन किया जाएगा।
 
वर्ग चयनित उम्मीदवारों की संख्या PwBD (दिव्यांग) शामिल
सामान्य (General) 40 2 दिव्यांग-2, 2 दिव्यांग-3
ईडब्ल्यूएस (EWS) 19 -
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 50 1 दिव्यांग-2
अनुसूचित जाति (SC) 23 -
अनुसूचित जनजाति (ST) 11 -
कुल 143 3 दिव्यांग-2, 2 दिव्यांग-3
 

यह भी पढ़ें: कौन है कनिका अनभ? जिन्होंने यूपीएससी आईएफएस में किया टॉपर; देखें टॉपर्स लिस्ट

विज्ञापन

रिजल्ट कैसे करें चेक  

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • 'नया क्या है' अनुभाग पर जाएं।
  • अब भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 अंतिम परिणाम” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल खोलें।
  • यहां अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' फंक्शन का उपयोग करें।
जिन उम्मीदवारों को भारतीय वन सेवा परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की स्पष्टीकरण या सहायता की आवश्यकता है, वे यूपीएससी द्वारा स्थापित सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकते हैं। यह काउंटर यूपीएससी परिसर में परीक्षा हॉल बिल्डिंग के पास स्थित है। अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ व्यक्तिगत रूप से जाकर या फिर कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच संपर्क करके उठा सकते हैं। किसी भी पूछताछ के लिए उम्मीदवार 011-23385271 या 011-23381125 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें