UPSC IFS Mains Exam Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2025 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक, आईएफएस मेन्स परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी, जिनकी अवधि तीन-तीन घंटे की होगी।
केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स 2025 में सफलता हासिल की है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।