फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IES, ISS 2024: भारतीय आर्थिक और सांख्यिकी सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित, देखें टॉपर लिस्ट

Fri, 13 Dec 2024 08:39 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES, ISS 2024: संघ लोक सेवा आयोग भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन
UPSC IES, ISS 2024 Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IES, ISS 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISSE) 2024 के अंतिम नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। सिनचन स्निग्धा अधिकारी ने ISS परीक्षा में टॉप किया है जबकि अनुराग गौतम ने IES परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 21 से 23 जून, 2024 तक आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2024 की लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर, दिसंबर, 2024 में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के बाद, भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा में पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की योग्यता के क्रम में सूचियां अनुलग्नक I और II के रूप में संलग्न हैं।"

भर्ती अभियान का लक्ष्य 48 पदों को भरना है, जिनमें से 18 भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं। 

इस दिन हुई परीक्षा
यूपीएससी द्वारा भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा 21 जून से 23 जून, 2024 तक आयोजित की गई थी। आईईएस पर्सनालिटी टेस्ट 2 से 5 दिसंबर तक आयोजित किया गया था, जबकि आईएसएस पीटी 3 से 6 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया गया था।

आयोग परिणाम के प्रकाशन की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर यूपीएससी आईईएस/आईएसएस मार्कशीट जारी करेगा।  

UPSC ISS Topeer List 2024: यूपीएससी आईएसएस के टॉप-10

क्रम संख्या रोल नंबर नाम
1 0680013 सिंचन सिंघा अधिकारी
2 0680218 बिल्लु माजी
3 2680003 राजेश कुमार
4 3580101 जसविंदरपाल सिंह
5 0280035 पाटिल समीर वसंत
6 2680196 सूर्यांश गुप्ता
7 1180221 मृदुल माहेश्वरी
8 0880242 प्रियंका दुर्गापाल
9 1180304 दीक्षा
10 2680069 अभिषेक शुक्ला


UPSC IES Topeer List 2024: यूपीएससी आईईएस के टॉप-10

 

क्र. सं. रोल नंबर नाम
1 0670060 अनुराग गौतम
2 0871492 मृदुल पंडिता
3 0870300 अहाना सृष्टि
4 3570006 रीतिका गुप्ता
5 1070183 शिवानी चौहान
6 0870747 सिमरन
7 0871252 ऋषिता कुमारी
8 2670288 प्रज्ञा वर्मा
9 0870738 लोकेश सिंह
10 1170159 मोनिका जांगिड़

 

विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, IES/ISS अंतिम परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें