फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Grade B Result: यूपीएससी ग्रेड-बी एसओ, स्टेनोग्राफर का रिजल्ट जारी, 15 दिन बाद मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 18 Mar 2026 12:51 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Grade B Results OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने ग्रेड-बी सेक्शन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी मार्कशीट परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिन बाद वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Grade B Results: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रेड ‘B’ के संयुक्त सेक्शन ऑफिसर और स्टेनोग्राफर पदों के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। ये परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से पीडीएफ फाइल में अपना नाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह रिजल्ट संयुक्त सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड ‘B’) एलडीसीई 2025 और संयुक्त स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘B’ ग्रेड ‘1’) एलडीसीई 2019, 2020 और 2021 परीक्षाओं से संबंधित है।

15 दिन बाद मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

लिखित परीक्षा 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। आयोग ने लिखित परीक्षा (भाग-I) का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें सफल उम्मीदवार अब अगले चरण (भाग-II) यानी सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के लिए पात्र होंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है और आगे के चरणों में इसकी जांच की जाएगी। यदि किसी भी चरण में कोई उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों सहित सभी श्रेणियों के अंतिम चयन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के जारी निर्देशों के अनुसार होगा। वहीं, श्रेणी-XI के रोल नंबर 6400002 वाले उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। सभी चयन अस्थायी हैं और आगे की जांच के बाद ही फाइनल किए जाएंगे।

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उम्मीदवारों के लिए एक सुविधा काउंटर बनाया है। उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या दिए गए फोन नंबर (011)-23385271/23381125/23098543 पर कॉल करके अपने रिजल्ट से संबंधित जानकारी या स्पष्टीकरण ले सकते हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • अपने ब्राउजर में जाएं और UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर “Examination” या “Results” सेक्शन ढूंढें।
  • संबंधित परीक्षा का लिंक जैसे “Grade B SO LDCE 2025 Result” चुनें।
  • PDF फाइल खोलें और अपना रोल नंबर ढूंढकर रिजल्ट चेक करें।
  • आवश्यक होने पर रिजल्ट का प्रिंट या डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें