UPSC Free Coaching: सिविल सेवा परीक्षा का सपना बहुत से छात्रों का होता है, लेकिन उच्च कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस के कारण कई विद्यार्थी इस तैयारी के लिए सक्षम नहीं हो पाते। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए यह एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है, जिससे इन विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छात्र अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2025 है। इच्छुक छात्र इससे पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें। जो भी स्टूडेंट्स इस योजना के तहत फ्री कोचिंग का लाभ लेना चाहते हैं वह abhyuday.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।