फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA CDS Registration 2023: यूपीएससी ने आगे बढ़ाई एनडीए सी़डीएस के आवेदन की आखिरी डेट, यह है नई तारीख

Wed, 11 Jan 2023 01:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NDA-NA CDS Registration 2023:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए-एनए और सीडीएस के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है।  
 
विज्ञापन
UPSC NDA-NA RECRUITMENT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA NA, CDS 1 Registration 2023:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एनडीए-एनए और सीडीएस-1 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन भर और जमा कर सकते हैं। पहले इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 तक ही थी। लेकिन अब इसे 12 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

UPSC NDA NA, CDS 1 Registration आवेदन शुल्क

यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सौ रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
यूपीएससी सीडीएस-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 12 जनवरी तक आवेदन करना होगा।  उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें

UPSC NDA-NA  2023 रिक्तियों का विवरण

एनडीए एनए 1 परीक्षा 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें  सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 208 नौसेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 42, वायु सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 120, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 25 यूपीएससी 16 अप्रैल को एनडीए 1 परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। जिसमें 151 वें कोर्स के लिए एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश और दो जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले 113 वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन हफ्ते पहले जारी किया जाएगा

UPSC CDS-1 Exam 2023 रिक्तियों का विवरण

 भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून - 100 सीट/पद
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला - 22 सीट/पद
वायु सेना अकादमी, हैदराबाद - 32 सीट/पद
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 170 सीट/पद
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी महिला (एनटी) - 17 सीट/पद

UPSC NDA-NA  2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां Recruitment पर क्लिक करना है।
  • अब आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी भरनी है।
  • अपना सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर करके अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करके क्लिक कर दें।
  • अब आपका पूर्ण रूप से आवेदन फॉर्म भर चुका है।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

UPSC CDS-1 Exam 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

  2. यूपीएससी और ऑनलाइन आवेदन की परीक्षाओं के लिए 'ओटीआर' पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  3. भाग-1 पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

  4. अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन करें और आवेदन फॉर्म को जमा करें।

  5. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें