पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या [जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) + 1 वर्ष का अनुभव]
अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2024 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क दोना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। कौशल परीक्षा एक योग्यता प्रकृति की है, जिसका अर्थ है कि उम्मीदवारों को इसे पास करना होगा, लेकिन उनके अंक मेरिट सूची में उनकी रैंकिंग को प्रभावित नहीं करेंगे।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की मार्कशीट जारी
आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS 2024) की मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। इससे पहले, आयोग ने सितंबर से नवंबर 2024 तक आयोजित लिखित परीक्षा (भाग 1) और व्यक्तित्व परीक्षण (भाग-2) के अंकों को संकलित करके UPSC CMS 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया था। कुल मिलाकर, 165 व्यक्तियों को श्रेणी के लिए चुना गया है, और 600 व्यक्तियों को श्रेणी II के लिए चुना गया है।