फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE: यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित, लिस्ट में नाम है या नहीं? एक क्लिक में करें चेक

Sat, 21 Jun 2025 12:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Pre Result OUT: यूपीएसई ने इंजीनियरिंग प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 8 जून 2025 को परीक्षा दी थी, वे अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल में अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 के प्रारंभिक चरण का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने रोल नंबर वाइज और नाम वाइज दोनों प्रारूपों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

विज्ञापन


आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE/IES) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को किया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि, सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और प्रीलिम्स की कटऑफ की घोषणा भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद की जाएगी। इसका मतलब है कि यह जानकारी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद, अंतिम परिणाम घोषित होने पर सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन

अगल चरण क्या?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब 10 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा (Main Exam) में भाग लेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन पदों पर होगा चयन

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) का आयोजन UPSC द्वारा हर वर्ष देशभर के प्रतिभाशाली अभियंताओं के चयन के लिए किया जाता है। यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'A' श्रेणी की तकनीकी सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। 

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे सेवा, भारतीय आयुध निर्माण सेवा, केंद्रीय जल एवं विद्युत इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय कौशल विकास सेवा, रक्षा उत्पादन में ग्रुप 'A' पद, भारतीय नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय रक्षा उपकरण सेवा, और गुणवत्ता आश्वासन सेवा जैसी अनेक महत्वपूर्ण तकनीकी सेवाओं में नियुक्त होने का अवसर मिलता है। 
विज्ञापन

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाएं और "What's New" या "Examination" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "Written Result: Engineering Services (Preliminary) Examination, 2025" लिंक खोजे।
  • वहां दो लिंक मिलेंगे पहला Roll Number Wise PDF और दूसरा Name Wise PDF
  • अपनी सुविधा अनुसार नाम या रोल नंबर वाइज PDF पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल ओपन होगी, उसमें अपना नाम या रोल नंबर ढूंढ़ने के लिए Ctrl+F दबाएं और सर्च करें।
 
यहां क्लिक करके देखें अपना नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें