UPSC ESE Interview Round: जल्द जारी होगा विस्तृत टाइम-टेबल
अधिसूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार का टाइम-टेबल उम्मीदवारों को नियत समय पर सूचित किया जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-कॉल लैटर के माध्यम से दी जाएगी। रोल नंबर वार साक्षात्कार का टाइम-टेबल भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस संबंध में अधिक अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर लें। बता दें कि यूपीएससी 2022 परीक्षा रविवार, 26 जून को दो पालियों - सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
UPSC ESE Recruitment विभिन्न श्रेणियों के तहत 247 रिक्तियां
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 247 रिक्तियों को भरना है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।