फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC ESE Mains Exam 2026: यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, जून में होगा एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 08 Apr 2026 11:26 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC ESE Mains Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मेंस परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की टाइमिंग भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC ESE Mains Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी और उसी दिन दो अलग-अलग सत्रों में संपन्न कराई जाएगी।

कब होगी ईएसई मुख्य परीक्षा?

इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


इस मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया था।

देखें पूरा शेड्यूल

दिनांक समय विषय पेपर अवधि अंक
2 जून 2026 (रविवार) सुबह 9:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग विषय विशेष पेपर-I 3 घंटे 300 अंक
2 जून 2026 (रविवार) दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग विषय विशेष पेपर-II 3 घंटे 300 अंक
 

जानें शाखा, विषय और कोड संख्या

शाखा विषय कोड संख्या
सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I (कन्वेंशनल) 13
सिविल इंजीनियरिंग पेपर-II (कन्वेंशनल) 14
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर-I (कन्वेंशनल) 33
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर-II (कन्वेंशनल) 34
मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-I (कन्वेंशनल) 23
मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-II (कन्वेंशनल) 24
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग पेपर-I (कन्वेंशनल) 43
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग पेपर-II (कन्वेंशनल) 44
विज्ञापन

देखें परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य/चरण-II परीक्षा में अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग विषय के दो पारंपरिक प्रश्नपत्र देने होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 3 घंटे निर्धारित है और दोनों पेपर मिलाकर कुल 600 अंक के होंगे, यानी हर पेपर 300 अंकों का रहेगा।

वहीं, चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक (चरण-I) और मुख्य (चरण-II) परीक्षा में आयोग द्वारा तय न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें