कितने पदों पर होगी भर्ती?
यूपीएससी ने स्पेशल एडवर्टाइजमेंट नंबर 52/2025 के जरिए कुल 230 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की है। इसमें Enforcement Officer/Accounts Officer के लिए 156 रिक्तियां और Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) के लिए 74 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट देख सकते हैं।
परीक्षा कब और कैसे होगी?
यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा का आयोजन देशभर के 78 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में किया जाएगा। परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में होगी- सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक।
एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाना होगा?
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने ई-एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी दिखानी होगी। जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, उन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक अंडरटेकिंग और एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) साथ रखना अनिवार्य है।