फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Result: यूपीएससी प्रीलिम्स के रिजल्ट का इंतजार, जानें पिछले तीन वर्षों में कब घोषित हुए नतीजे

Sat, 13 Jun 2026 04:47 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। लाखों अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो आयोग आमतौर पर परीक्षा के 14 से 17 दिनों के भीतर प्रीलिम्स का परिणाम जारी करता है।
विज्ञापन
UPSC CSE Prelims Result - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2026 का बेसब्री से इंतजार है, जिसे आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 2026 कुल 400 अंकों की आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। जनरल स्टडीज (GS) पेपर-I और CSAT (पेपर-II)। दोनों पेपर 200-200 अंकों के थे और उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित होने के लिए निर्धारित कटऑफ हासिल करनी होती है।

पिछले तीन वर्षों में कर जारी हुआ रिजल्ट?

पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का रिजल्ट आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह के बीच जारी किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को उम्मीद है कि UPSC Prelims Result 2026 भी जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

  • 2025- 11 जून
  • 2024- 01 जुलाई
  • 2023- 12 जून
विज्ञापन

कब जारी हुई उत्तरकुंजी?

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

परीक्षा के बाद आयोग ने 28 मई को प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 मई तक का समय दिया गया था।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Results" या "Written Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "UPSC Prelims Result 2026" लिंक को चुनें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें