UPSC IFS 2024 Registration: 11 फरवरी तक पंजीकरण का मौका, मई में होगी परीक्षा
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 22 जनवरी को शुरू हुई। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी, 2025 शाम 06 बजे तक का समय है। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2025 तक का समय रहेगा।
| घटना |
तिथि/जानकारी |
| अधिसूचना जारी |
22 जनवरी 2025 |
| पंजीकरण शुरू |
22 जनवरी 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
11 फरवरी 2025 |
| सुधार विंडो |
12 फरवरी से 18 फरवरी |
| कुल पद |
150 |
| आवेदन शुल्क |
100 रुपये |
| प्रारंभिक परीक्षा |
25 मई 2025 |
UPSC IFS Eligibility: आवेदन करने के लिए पात्रता शर्तें
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और प्राणि विज्ञान में से कम से कम एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम द्वारा निगमित विश्वविद्यालयों में से किसी एक से कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत विश्वविद्यालय के रूप में घोषित अन्य शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उसके पास समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता
- आवेदक को भारत, नेपाल, भूटान का नागरिक होना चाहिए।
- तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो।
- भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया है।
आयुसीमा
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 32 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के अनुसार की जाएगी। इसका तात्पर्य है कि आवेदन का जन्म 2 अगस्त, 1993 से पहले और 1 अगस्त, 2004 के बाद न हुआ हो।
आवेदन शुल्क
महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
Document to Apply for UPSC IFS 2025: आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार के पास एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/मतदाता कार्ड (ईपीआईसी)/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। इस फोटो पहचान पत्र का विवरण उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय प्रदान करना होगा। उम्मीदवारों को उस फोटो पहचान पत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी जिसका विवरण उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में प्रदान किया है।
इस फोटो पहचान पत्र का उपयोग भविष्य में सभी संदर्भों के लिए किया जाएगा और उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होने के दौरान इस फोटो पहचान पत्र को साथ रखें।
UPSC IFS Photo Upload Instructions: फोटो अपलोड करते समय रखें इन बातों का ख्याल
- उम्मीदवार द्वारा अपलोड की गई तस्वीर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से 10 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम और जिस तारीख को तस्वीर ली गई थी, वह तस्वीर पर स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
- तस्वीर के 3/4 स्थान में उम्मीदवार का चेहरा होना चाहिए।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी उपस्थिति परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में उनकी तस्वीर से मेल खाती हो, यानी प्रारंभिक, मुख्य (लिखित) और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के समय। उदाहरण के लिए, यदि कोई उम्मीदवार दाढ़ी वाली तस्वीर अपलोड करता है, तो उसे प्रारंभिक, मुख्य (लिखित) और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण में उसी लुक के साथ उपस्थित होना होगा। यही स्थिति चश्मे, मूंछों आदि के मामले में भी होगी।
UPSC IFS Application Form: ऐसे करें आवेदन
अगर आप इस परीक्षा के लिए पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके लिए ओटीआर (One Time Registration) करना होगा। गौरतलब है कि यूपीएससी की वेबसाइट पर जीवनभर के लिए सिर्फ एक बार ही पंजीकरण करना होता है, इसमें सुधार के लिए एक मौका मिलता है। ओटीआर के बाद आवेदन करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी रखें।