फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Admit Card 2025: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 22 अगस्त को होना है एग्जाम

Thu, 14 Aug 2025 06:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2025 Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 22 अगस्त से शुरू होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी सीएसई मेंन एडमिट कार्ड 31 अगस्त तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए अपना यूपीएससी सीएसई मेंस 2025 एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।

22 अगस्त को होगी परीक्षा

आयोग 22 अगस्त को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मुख्य आयोजित करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, सिविल सेवा उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि टाइप करनी होगी।

यूपीएससी मेंस परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

UPSC CSE Mains Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 - मुख्य का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'UPSC CSE Admit Card 2025' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि टाइप करनी होगी।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें