फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS Admit Card 2025: यूपीएससी सीएमएसए परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 10 Jul 2025 03:12 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CMS 2025 Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा यानी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CMS 2025 Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि, और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

20 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा

सीएमएस परीक्षा 20 जुलाई को दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2025 विभिन्न सरकारी विभागों में 705 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित व्यक्तिगत और परीक्षा विवरण को सत्यापित करें और किसी भी विसंगति के मामले में परीक्षा से पहले अधिकारियों के माध्यम से इसे ठीक अवश्य करा लें। 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण इन प्रकार उल्लिखित होंगे:
  • उम्मीदवार का नाम 
  • लिंग 
  • जन्म की तारीख
  • उम्मीदवार की श्रेणी 
  • परीक्षा स्थल 
  • परीक्षा की तारीख और समय 
  • हाजिरी का समय 
  • उम्मीदवार का रोल नंबर 
  • उम्मीदवार का पंजीकरण क्रमांक 
  • उम्मीदवार का फोटो
  • परीक्षा कोड 
  • परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 
  • यूपीएससी सीएमएस परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
विज्ञापन

UPSC CMS 2025: परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाएगा। सुबह के सत्र के लिए गेट 9 बजे बंद हो जाएगा। जबकि दोपहर के सत्र के लिए प्रवेश 1:30 बजे तक होगा। इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवार केवल अपने e-Admit Card में उल्लिखित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा दे सकते हैं। अन्य किसी केंद्र पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर कीमती सामान, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियां, आईटी उपकरण, किताबें, बैग आदि पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। केंद्र पर इन वस्तुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ये वस्तुएं न लाएं। अगर कोई उम्मीदवार इन्हें लेकर आता है, तो उसे खुद ही बाहर रखने की व्यवस्था करनी होगी।
  • उम्मीदवार केवल ई-एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और आयोग द्वारा निर्दिष्ट अन्य सामग्री ही साथ ला सकते हैं। अन्य किसी वस्तु की अनुमति नहीं होगी।
  • अगर किसी उम्मीदवार के पास मोबाइल फोन, स्मार्ट डिवाइस या कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • OMR उत्तर पुस्तिका और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए उम्मीदवारों को काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा, इसलिए सभी को ब्लैक बॉल पेन लाना अनिवार्य है।
  • साधारण कलाई घड़ी की अनुमति दी गई है, लेकिन स्मार्टवॉच या किसी भी विशेष फीचर वाली घड़ी के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें ताकि परीक्षा सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीएमएस एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाने के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें