फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS 2019: अंतिम परिणाम जारी, रजत गुप्ता बने टॉपर

Mon, 06 Jan 2020 06:16 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीएससी
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission)ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS 2019 - COmbined Medical Service) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा हासिल किए गए अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए लिंक के जरिए भी अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, इस परीक्षा में रजत गुप्ता टॉपर बने हैं। उन्हें कुल 412 अंक मिले हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर 405 अंकों के साथ एलन शाजी और तीसरे स्थान पर 400 अंकों के साथ बिक्रमजीत ने जगह बनाई है।

यूपीएससी द्वारा सीएमएस 2019 की प्रस्तावित अभ्यर्थियों की सूची में करीब 800 अभ्यर्थियों का नाम है। यह सूची परीक्षा में उन्हें मिले अंकों के आधार पर बनाई गई है। 
विज्ञापन


यह परीक्षा अलग-अलग केंद्रीय विभागों में स्वास्थ्य सेवा के कुल 965 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे -

  • रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 300 पद
  • इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरियों के स्वास्थ्य सेवा विभाग में असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के 46 पद
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में जूनियर स्केल के 250 पद
  • नई दिल्ली नगर निगम परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 7 पद
  • पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ग्रेड - 2 के 362 पद

बता दें कि यूपीएससी रेलवे समेत केंद्र सरकार के अन्य विभागों में चिकित्सा सेवा अधिकारियों की भर्ती करने के लिए संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा का आयोजन करता है। इसके लिए अधिसूचना अक्सर अप्रैल के महीने में जारी की जाती है और परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार से भी गुजरना होता है।

विज्ञापन


UPSC CMS 2019 Final Marks देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें