फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims Result: यूपीएससी प्री रिजल्ट का इंतजार, जानें पिछले पांच वर्षों में कब और कितनी गई सबसे अधिक कटऑफ

Wed, 11 Jun 2025 11:50 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Civil Services Prelims Result: बीते वर्षों के ट्रेंड को देखें तो प्री रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जल्द जारी करने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CS 2025 Prelims Result: यूपीएससी बहुत जल्द सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था। उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजों की घोषणा 14 जून तक की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

विज्ञापन


पिछले वर्षों के रुझान देखें तो प्री रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। ऐसे में आयोग द्वारा 14 जून तक सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक (UPSC CSE 2025) के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। केवल वे उम्मीदवार जो 400 अंकों में से न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ही UPSC CSE मुख्य परीक्षा 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

  • पिछले वर्ष यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 का आयोजन 16 जून 2024 को हुआ था और नतीजे 15 दिन बाद 1 जुलाई 2024 को घोषित कर दिए गए थे।
  • 2023 में 28 मई को प्रीलिम्स हुआ था, नतीजे 12 जून 2023 को आ गए थे।
  • 2022 में 5 जून को प्रीलिम्स होने के 17 दिन बाद 22 जून को परिणाम जारी कर दिया गया था।

UPSC Prelims Cut-Off: पिछले वर्षों में कितनी गई कटऑफ

यूपीएससी प्रीलिम्स कट-ऑफ पिछले साल 75.41 से बढ़कर 87.98 हो गई। पिछले साल प्रीलिम्स के लिए यूपीएससी कट-ऑफ 2022 और 2020 को छोड़कर पिछले सालों की तुलना में सबसे अधिक थी। कट-ऑफ अंक केवल यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर 1 के आधार पर तैयार किए जाएंगे।

सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के नियम-15 के अनुसार पेपर 2 क्वालीफाइंग प्रकृति का था, जिसमें 33% अंक लाने होते हैं। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1 के लिए पिछले पांच वर्षों के कट-ऑफ रुझान नीचे दिए गए हैं।
 
वर्ग 2024 2023 2022 2021 2020
सामान्य 87.98 75.41 88.22 87.54 92.51*
ईडब्ल्यूएस 85.92* 68.02 82.83 80.14 77.55
अन्य पिछड़ा वर्ग 87.28 74.75 87.54 84.85 89.12*
अनुसूचित जाति 79.03* 59.25 74.08 75.41 74.84
अनुसूचित जनजाति 74.23* 47.82 69.35 70.71 68.71
पीडब्ल्यूबीडी-1 69.42* 40.40 49.84 68.02 70.06
पीडब्ल्यूबीडी-2 65.30 47.13 58.59 67.33* 63.94
पीडब्ल्यूबीडी-3 40.56 40.40 40.40 43.09* 40.82
पीडब्ल्यूबीडी-5 40.56 33.68 41.76 45.80* 42.86


उपरोक्त तालिका को देखकर पता चलता है कि सबसे अधिक कटऑफ 2020 में गई थी, जोकि 92.51 थी। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
 
विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Result 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें

  • यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • होम स्क्रीन पर "Examinations" या "Results" लिंक पर क्लिक करा होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको "Civil Services (Preliminary) Examination 2025" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फाइल में की जाएगी, जिसे खोलने के बाद आप अपना रोल नंबर ढूंढें। आप Ctrl +F का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें