फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे कई अभ्यर्थी

Sat, 08 Feb 2025 07:27 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2025 Extended: यूपीएससी ने सिविल प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी है। कई उम्मीदवारों को आवेदन करते समय तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
UPSC CSE 2025, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2025 Extended: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 और भारतीय वन सेवा (IFoS) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया हैं। अब इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वो 18 फरवरी (शाम 6:00 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, सुधार विंडो 19 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


यूपीएससी आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतें

यूपीएससी ने इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे कई अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फॉर्म भरने में OTP न आना, स्पेलिंग मिस्टेक्स और डॉक्यूमेंट अपलोड में दिक्कतें जैसी समस्याएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

और भी पढ़ें- UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले जान लें नए नियम, पढ़ें आयोग का हालिया नोटिस

UPSC की वेबसाइट पर आईं गलतियां

कई अभ्यर्थियों ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में "University" को "Universtiy" और "Characters" को "Charachers" लिखा गया है। इसके अलावा, फोटो और हस्ताक्षर अपलोडिंग पेज में भी तकनीकी गड़बड़ियां सामने आईं।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार, यूपीएससी को इन समस्याओं की जानकारी है और इसके समाधान के लिए FAQ (Frequently Asked Questions) पेज जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान पूरी जानकारी एक साथ देनी होगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

और भी पढ़ें- पहली बार में UPSC प्रीलिम्स पास करना है? जानें परीक्षा पैटर्न से जुड़ी अहम बातें!
विज्ञापन

IAS पूजा खेडकर फर्जीवाड़े के बाद सख्त हुए नियम

कुछ महीने पहले आईएएस उम्मीदवार पूजा खेडकर द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए परीक्षा पास करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद यूपीएससी ने आवेदन प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पूजा खेडकर ने CSE 2022 में अतिरिक्त प्रयास प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे, जिसमें एक झूठा PwBD (Persons with Benchmark Disability) प्रमाणपत्र भी शामिल था। उन्हें 12 बार परीक्षा देने का मौका मिला, जबकि अधिकतम प्रयास 9 होते हैं। यह धोखाधड़ी जून 2024 में सामने आई, जब वह पुणे में प्रशिक्षण पर थीं। अब पूजा खेडकर को सेवा से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं।

और भी पढ़ें- UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के नियम बदले, अब पहले ही जमा करने होंगे दस्तावेज

UPSC CSE 2025: पिछले 3 सालों की सबसे कम रिक्तियां

यूपीएससी ने सीएसई 2025 के लिए कुल 979 पदों की घोषणा की है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS सहित 23 सेवाओं के लिए भर्ती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें