UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2018 की योग्यताओं को लेकर एक नई अधिसूचना जारी की है। कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियिल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इसे पढ़ सकते हैं। इस नई अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य आयु सीमा में बदलाव किया गया है। परीक्षा देने के लिए अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी की गई है। नए नियम के तहत अब जम्मू-कश्मीर में 1 जनवरी 1980 से 31 दिसबंर 1989 से निवास कर रहे उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की रियायत मिलेगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नई अधिसूचना को जरूर पढ़ लें और उसी के अनुसार आवेदन करें।