आपको बता दें परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा से विभिन्न आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को रियायत मिलती है। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रीलिम परीक्षा होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। प्रीलिम्स के बाद मेन्स की परीक्षा होगी। प्रीलिम्स क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। IAS और IPS परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भरतीय नागरिक होना जरूरी है।