फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services: आयोग 7 सितंबर को घोषित करेगा परीक्षा के अंक

Wed, 19 Aug 2020 05:29 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 7 सितंबर को सिविल सेवा परीक्षा 2019 के उम्मीदवारों के अंकों की घोषणा करेगा। आयोग ने आधिकारिक बयान के माध्यम से तारीख की घोषणा की। ये घोषणा आधिकारिक वेबसाइट के मुखपेज पर भी पर दिखाई दे रही है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in है।

विज्ञापन


मुख्य जानकारी-

  • मार्कशीट आज, 19 अगस्त को जारी होने की उम्मीद थी। यूपीएससी ने 4 अगस्त को सीएसई 2019 के अंतिम परिणाम घोषित किए थे। 
  • इस परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारों ने सफलता पायी।
  • 829 सफल परीक्षार्थियों में 304 सामान्य वर्ग से, 78 ईडब्ल्यूएस से, 251 ओबीसी से, 129 एससी से तथा 67 एसटी कैटेगरी से हैं।
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 की परीक्षा में हरियाणा के प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है।
  • किसान परिवार से आने वाले प्रदीप का यह चौथा प्रयास था। वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है।
  • संघ लोक सेवा आयोग ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। वहीं 11 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका परिणाम होल्ड पर रखा गया है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 के टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची :

रैंक नाम
1 प्रदीप सिंह
2 जतिन किशोर
3 प्रतिभा वर्मा
4 हिमांशु जैन
5 जयदेव सी एस
6 विशाखा यादव
7 गणेश कुमार भास्कर
8 अभिषेक सारफ
9 रवि जैन
10 संजिता मोहपात्रा
11 नुपुर गोयल
12 अजय जैन
13 रौनक अग्रवाल
14 अनमोल जैन
15 भौसले नेहा प्रकाश
16 गुंजन सिंह
17 स्वाति शर्मा
18 लविश ओर्डिया
19 श्रेष्ठा अनुपम
20  नेहा बनर्जी
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें