फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE: सिविल सेवा परीक्षा के लिए 43 उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकृत, देखें कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं

Sat, 08 Mar 2025 10:37 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Civil Services Prelims Exam 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC CSE 2025, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर यह सूची देख सकते हैं। आयोग ने उन उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए हैं, जिनका आवेदन शुल्क 100 रुपये बैंक से प्राप्त नहीं हुआ।

विज्ञापन


क्यों हुई ये गलती?

यूपीएससी के अनुसार, कुल 43 उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क न मिलने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए हैं। यह अस्वीकृति उन उम्मीदवारों पर लागू होती है जिन्होंने आवेदन तो किया था, लेकिन उनका शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक जमा नहीं हुआ। 

आमतौर पर, आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य माध्यमों से शुल्क का भुगतान करना होता है। यदि किसी तकनीकी कारण, बैंकिंग समस्या या किसी अन्य वजह से भुगतान पूरा नहीं हो पाता, तो आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है।
विज्ञापन

17 मार्च तक कर सकते हैं अपील

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों को अपील करने का अवसर दिया है। यदि किसी उम्मीदवार का आवेदन शुल्क जमा होने के बावजूद अस्वीकृत कर दिया गया है, तो वे 10 दिनों के भीतर अपने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ अपील कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, अपील के लिए उम्मीदवारों को सिस्टम द्वारा जारी चालान, डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट या बैंक खाता स्टेटमेंट की मूल हार्ड कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। ये दस्तावेज स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से नीचे दिए गए पते पर जमा करने होंगे:

श्रीमती किरण के. अरोड़ा, अवर सचिव (सीएसपी)
संघ लोक सेवा आयोग, परीक्षा हॉल बिल्डिंग, हॉल नंबर 2,
चौथी मंजिल, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड,
नई दिल्ली- 110069।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अस्वीकृति के विरुद्ध अपील 17 मार्च, 2025 तक आयोग के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए। यदि अंतिम तिथि तक वैध दस्तावेज जमा नहीं किए जाते, तो आवेदन को पुनः स्वीकार करने पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले अपने दस्तावेज जमा करें और अपील प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें