फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services 2022: प्रीलिम्स में बचा है एक महीने का समय, जानें इसमें कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित और क्या होता है कट ऑफ का गणित

सार

 सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है। UPSC द्वारा इसका आयोजन हर साल किया जाता है और CSE 2022 के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। CSE 2022 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को कई चरण के टेस्ट्स से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्स में हिस्सा लेना होगा, जो कि पांच जून 2022 को आयोजित की जानी है। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड तथा इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE GS EBooks - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें
IAS सैलरी 
IAS कट ऑफ 

प्रीलिम्स में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिम्स और उसके बाद मेंस तथा इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा में आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के 12 से 13 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें मेंस के लिए बुला सकती है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस बार की प्रीलिम्स परीक्षा में तकरीबन 12 से 13 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।

इसमें क्या होगा कट ऑफ का गणित :

UPSC द्वारा 2020 में आयोजित की सिविल सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा (200 अंको की) में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 92.51 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 77.55 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 89.12 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 74.84 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 68.71 मार्क्स गया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 100 मार्क्स स्कोर करना चाहिए।

क्या है रिक्तियों की संख्या :

UPSC द्वारा CSE 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। हालांकि आयोग ने अब इस भर्ती में  150 पद और जोड़े हैं और अब इसके जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होगी। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया गया है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें