फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर! UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका दे सकती है केंद्र सरकार

Fri, 18 Dec 2020 04:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Civil Services: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार वर्ष 2021 से सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौका देने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के बीच कोविड 19 से प्रभावित सिविल सेवा अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त मौका देने के प्रस्ताव पर लगातार बाचतीच चल रही है।

 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि यूपीएससी अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि कोविड 19 की स्थिति के मद्देनजर उन्हें 2021 में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में भी बैठने का मौका दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। यह याचिका 24 उम्मीदवारों द्वारा दायर की गई थी। 
 
याचिका में कहा गया था कि एक्स्ट्रा अटेंप्ट का यह मौका कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए सिर्फ एक बार के लिए दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस बार परीक्षा देने वाले बहुत से अभ्यर्थी अगले साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर जाएंगे। आयु संबंधी नियमों के मुताबिक वह 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। 

विज्ञापन

 

04 अक्टूबर को आयोजित हुई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह वैश्विक महामारी के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले उन लोगों को एक और मौका देने पर विचार करे, जिनके पास यूपीएससी परीक्षा देने का इस साल आखिरी अवसर है। कोर्ट ने 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को 2021 की परीक्षा के साथ आयोजित कराने के आग्रह वाली याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें