UPSC 2019: सिविल सेवा परीक्षा लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ई-एडमिट कार्ड को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 02 जून, 2019 रविवार को देश के विभिन्न केंद्रो में आयोजित कराई जाएगी।
आपको बता दें कि यह परीक्षा तीन चरणों में - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोजित कराई जाती है। UPSC सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 9:30 बजे से और दूसरे चरण में दोपहर 2:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी। बता दें कि परीक्षा से 10 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अपने ई-एडमिट कार्ड को अच्छी तरह चेक कर लें। परीक्षा केंद्र में ई-एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र (फोटो आईडेंटिटी कार्ड) जरूर लें जाएं।
हालांकि 2 जून को एक निश्चित समय तक ही उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आप अपने ई-एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।