फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Service Exam 2022: एक अभ्यर्थी को कितनी बार मिलता है इस परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका और क्या है अधिकतम उम्र सीमा, जानें यहाँ

सार

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 22 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक CSE 2022 में कुल पदों की संख्या 861 है।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है। आयोग ने CSE 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी 2022 से शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 22 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। UPSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक CSE 2022 में कुल पदों की संख्या 861 है। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके या बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी CSE 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के UPSC General Studies EBook FREE PDF- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

एक अभ्यर्थी को कितनी बार मिलता है इस परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका :

CSE देश की एक बहुत ही प्रतिष्ठित परीक्षा है और इसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हालांकि, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सीमित मौके ही मिलते हैं। दरअसल जनरल श्रेणी के अभ्यर्थी इस परीक्षा में 6 बार शामिल हो सकते हैं और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थी इस परीक्षा में 9 बार हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, एससी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने की कोई सीमा नहीं है। जनरल, ईडब्ल्यूएस तथा ओबीसी श्रेणी के शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थी इस परीक्षा में 9 बार हिस्सा ले सकते हैं।

क्या है अधिकतम उम्र सीमा :

इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल है। हालांकि, इसमें एससी और एसटी समुदाय अभ्यर्थियों को 5 साल, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3 साल और शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी गई है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 35 वर्ष और शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष है।

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें