UPSC CISF: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- Union Public Service Commission) ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्रेटरी फोर्स एससी एलईडी परीक्षा 2020 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किए हैं। ये प्रवेश पत्र यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in है। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 LIVE : यूपीएससी, एसबीआई से लेकर रेलवे समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी के मौके
मुख्य जानकारी-
- आयोग ने एडमिट कार्ड यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 फरवरी, 2020 को जारी की थी।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 1 मार्च है।
- परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है। साथ ही उसका एक प्रिंटआउट भी ले लें। इसी के माध्यम से उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। अगर उम्मीदवार प्रवेश पत्र ले जाना भूल जाते हैं तो इसके लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा।
ऐसे करें अपना एडमटि कार्ड डाउनलोड-
चरण - 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अब उम्मीदवार को दो विकल्प दिखेंगे- IMPORTANT INSTRUCTIONS TO THE CANDIDATE और एडमिट कार्ड, दो लिंक मिलेंगे।
चरण - 4 अब दोनों लिंक्स को डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड वाले लिंक पर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण - 5 अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां
क्लिक करें...
IMPORTANT INSTRUCTIONS TO THE CANDIDATE डाउनलोड करने के लिए यहां
क्लिक करें...
ये भी पढ़ें-
Railway: रेलवे में फिर हो रही हैं भर्तियां, युवाओं के पास है नौकरी पाने का शानदार मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।